
मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसपर एक 15 वर्षीय लड़की को 31वीं मंजिल से धक्का देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि लड़के ने धक्का देकर लड़की को मार डाला।
क्या बोले अधिकारी
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़का उसे इमारत के डी-विंग की छत पर स्थित एक पानी की टंकी के ऊपर ले गया। जब वे बातचीत कर रहे थे तभी उनके बीच ‘डेटिंग’ को लेकर तीखी बहस हो गई। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान लड़के ने लड़की को कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे किशोरी इमारत से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद लड़के ने लड़की का मोबाइल फोन छत से फेंक दिया, जो इमारत के ई-विंग के पास जा गिरा। एक सुरक्षा गार्ड ने इमारत के ‘डक्ट’ में लड़की का शव देखा और पुलिस को सूचित किया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद, हिरासत में लिया गया लड़का
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान लड़के ने पुलिस को बताया कि लड़की ने पढ़ाई से संबंधित तनाव के कारण 30वीं और 31वीं मंजिल के बीच की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया, जिसने बाद में अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे डोंगरी स्थित किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया गया।








