केदारनाथ मार्ग पर हुए भूस्खलन में फंसे 40 श्रद्धालु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केदारनाथ मार्ग पर हुए भूस्खलन में फंसे 40 श्रद्धालु
उत्तराखंड में इन दिनों जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में हुए भूस्खलन में 40 श्रद्धालु फंस गए थे। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन श्रद्धालुओं के एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है।

उत्तराखंड में इन दिनों भीषण बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच सोनप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन में केदारनाथ से लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए। सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र के पास फंसे 40 श्रद्धालुओं को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण सोमवार की देर रात 10 बजे भूस्खलन हुआ, जिस कारण रास्ता बाधित हो गया और अचानक मलबा गिरने से कई श्रद्धालु वहां फंस गए। बता दें कि इस घटना के बाद एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए रात में बचाव अभियान चलाया गया।

उत्तराखंड में भीषण बारिश का कहर

बता दें कि उत्तराखंड में भीषण बारिश ने कहर ढा रखा है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चमोली पुलिस ने कहा, ‘बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बद्रीश होटल के पास भूस्खलन देखने को मिला है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश में सिलाई बैंड और ओजरी के बीच राजमार्ग के कुछ हिस्से बह गए हैं।’ उत्तरकाशी पुलिस ने बताया, ‘यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों पर बंद है। मार्ग को बहाल करने में समय लग सकता है। स्थिति को संभालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की अस्थायी रास्तों से गुजरने में मदद कर रहे हैं।’

 

 

 

 

 

बिजली और पानी सेवाएं बाधित

इसके अलावा उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। आगराखाल, चंबा, जाखिंधर और दुगमंदर जैसे इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है, जबकि चंबा ब्लॉक के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। बता दें कि बरकोट के पास बादल फटने के बाद रविवार को 24 घंटे के लिए चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि सोमवार से दोबारा इस यात्रा को शुरू कर दिया गया। बता दें कि इस घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई थी और 7 अन्य लोग लापता हो गए थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *