बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद केजरीवाल
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ने जा रही है। इसे लेकर केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी बिहार में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह बयान दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि बिहार में आम आदमी पार्टी किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था।

भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना

बता दें कि आम आदमी पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसे लेकर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, ‘अरे कपटीवाल जी, सुनें बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। बिहारियों और पूर्वांचलियों ने दिल्ली में सर मुंड दिया आपका, दिल्ली से भगा दिया, आपका मन नहीं भरा। पंजाब नाम के एटीएम का कितना यूज करेंगे। 3 साल में डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा पंजाब पर चढ़ा दिया। गुजरात में लड़िएगा, बिहार में लड़िएगा। पंजाब एटीएम को गजब चूस रहे हैं। आइए बिहार में लड़िए चुनाव। राजनीतिक हैसियत और राजनीतिक औकात दोनों का पता आपको चल जाएगा। वेलकम टू बिहार, मिस्टर कपटीवाल।’

 

 

इस साल के अंत में होगा विधानसभा चुनाव

बता दें कि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है और सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोर आजमाइश की जा रही है। बीते दिनों चुनाव आयोग ने जन सुराज पार्टी को आगामी चुनावों के लिए ‘स्कूल बैग’ चुनाव चिह्न आवंटित किया था। पार्टी के सभी 243 प्रत्याशी इस निशान पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। जन सुराज पार्टी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ‘स्कूल बैग’ शिक्षा और प्रगति का प्रतीक है, जो उनकी विचारधारा को दर्शाता है। बता दें कि जन सुराज बिहार में एक उभरता हुआ राजनीतिक दल है, जिसकी स्थापना प्रशांत किशोर ने की है। प्रशांत किशोर, जिन्हें पीके के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध राजनीतिक रणनीतिकार रहे हैं, जिन्होंने कई बड़े नेताओं के लिए चुनावी रणनीति बनाई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें