‘थूक जिहाद’ के खिलाफ CM धामी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुष्कर सिंह धामी।
अक्सर देश में ‘थूक जिहाद’ शब्द चर्चा में रहता है। अब आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के CM धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। 

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की है। सीएम धामी ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान थूक जिहाद की घटनाएं दोबारा न हों। सीएन धामी ने कहा है कि श्रद्धालुओं को अशुद्ध भोजन नहीं परोसा जाना चाहिए।

थूक जिहाद पर क्या बोले सीएम धामी?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- “यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि हरिद्वार आने वाले कांवड़िये अच्छे अनुभव के साथ लौटें। कांवड़ यात्रा के दौरान पहले भी ‘थूक जिहाद’ की घटनाएं हुई हैं। मैंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें