
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 193.42 अंकों (0.23%) की बढ़त के साथ 83,432.89 अंकों पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि, करीब 2 घंटे के बाद बाजार लाल निशान में आ गया और इसमें गिरावट बढ़ती चली गई। लेकिन, दोपहर करीब 2.30 बजे बाजार ने अचानक बाउंस बैक किया और हरे निशान में कारोबार का समापन किया। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 193.42 अंकों (0.23%) की बढ़त के साथ 83,432.89 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 55.70 अंकों (0.22%) की बढ़त के साथ 25,461.00 अंकों पर बंद हुआ।
टाटा ग्रुप के ट्रेंट में 12 प्रतिशत की भयावह गिरावट
हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टाटा ग्रुप के ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 11.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
बढ़त लेकर बंद हुए सेंसेक्स के ये शेयर
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज इंफोसिस के शेयर 1.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.19 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.14 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.92 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.81 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.68 प्रतिशत, एसबीआई 0.59 प्रतिशत, टीसीएस 0.57 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, एलएंडटी 0.35 प्रतिशत, बीईएल 0.33 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.21 प्रतिशत, एटरनल 0.21 प्रतिशत, टाइटन 0.17 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.14 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.05 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
टाटा स्टील, टेक महिंद्रा समेत इन शेयरों में गिरावट
जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 1.72 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.13 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.87 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.42 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.34 प्रतिशत, आईटीसी 0.24 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.23 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.21 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयरों में 0.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।








