तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धमाके के बाद आसमान में छाया धुएं का गुबार।
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया है। वहीं इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रभावित लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक बार फिर पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने का मामला सामने आया है। यहां रविवार की सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सुबह के समय हुए इस विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल इस हादसे के बाद प्रभावित लोगों की सही संख्या के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।

 

शिवपुरी में हुआ धमाका

बता दें कि कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु के शिवकाशी जिले में भी एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया था। यहां शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं समेत कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक धमाके की आवाज काफी तेज थी। वहीं आग लगने की वजह से आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। पुलिस के मुताबिक इस भीषण आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस और दमकल एवं बचाव सेवाओं के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *