बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार को मिली नई ट्रेनें
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे ने बिहारवासियों को बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत एक्सप्रेस सहित पांच नई ट्रेनों का ऐलान किया गया है। कहां से कहां तक चलेंगी नई ट्रेनें और क्या होगा नाम? जानें सबकुछ…

बिहार चुनाव से पहले रेलवे ने बिहारवासियों को बड़ी सौगात दी है। बिहार दौरे पर मेहरबान हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य के लोगों को सुविधा देने के लिए नई ट्रेनों का ऐलान किया है, जिसमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं।

जानें ट्रेनों के नाम और डिटेल्स

1–पटना से दिल्ली के लिए प्रतिदिन नई अमृत भारत एक्सप्रेस की घोषणा

2–दरभंगा से लखनऊ के लिए साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की घोषणा

3–मालदा टाउन से लखनऊ के लिए वाया बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस की घोषणा

4–जोगबनी से तमिलनाडु के ईरोड के लिए प्रतिदिन नई एक्सप्रेस ट्रेन

5 –सहरसा से अमृतसर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस

बिहार की इन रेल परियोजना को जल्द ही मिलेगी मंजूरी 

-भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन (1,156 करोड़, 53 किमी)

-बख्तियारपुर- राजगीर-तिलैया दोहरीकरण (2,017 करोड़, 104 किमी)

– रामपुरहाट-भागलपुर दोहरीकरण (3,000 करोड़, 177 किमी)

-बिहार के लिए 2 नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) तैयार हैं, बहुत जल्द जल्द ही उनका उद्घाटन किया जाएगा।

-एसटीपीआई पटना, पाटलिपुत्र (नया भवन) जिसकी लागत लगभग ₹53 करोड़ होगी।

-एसटीपीआई दरभंगा जिसकी लागत लगभग ₹10 करोड़ होगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें