आखिरी समय पायलटों के बीच क्या बात हुई, AAIB की जांच रिपोर्ट आई सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद विमान हादसे में AAIB की जांच रिपोर्ट आई सामने।
अहमदाबाद विमान हादसे को एक महीना हो गया। वहीं अब AAIB की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें विमान हादसे की वजह से लेकर आखिरी समय पायलटों के बीच क्या बात हुई, इसके बारे में जानकारी दी गई है।

अहमदाबाद विमान हादसे के एक महीने पूरे होने के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने एक प्राथमिक जांच रिपोर्ट जारी की है। एएआईबी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए। एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने उड़ान क्यों बंद कर दी, जबकि दूसरे ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया। विमान के उड़ान भरने के लगभग 30 सेकंड बाद हुई इस घटना पर एएआईबी ने 15-पृष्ठ की रिपोर्ट जारी की है। इसमें एएआईबी ने बताया है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच बाद में चालू कर दिए गए थे, लेकिन एक इंजन में गति कम होने की वजह से हादसा रोका नहीं जा सका।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें