नोएडा में एनकाउंटर के बाद शातिर अपराधी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। दरअसल इस दौरान नोएडा पुलिस ने एक अपराधी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी राहगीरों से लूटपाट करता था।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 62 के निकट हुई मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात (शुक्रवार को) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने सेक्टर 62 के निकट मुठभेड़ के बाद अंकित तिवारी नाम के शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह राहगीरों से लूटपाट करता था। कुमार ने बताया कि अपराधी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं।

नोएडा में आए दिन हो रहे एनकाउंटर

बीते दिनों नोएडा में प्रेमिका की चाकू से हमला कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दादरी के रहने वाले मुकीम (38) के रूप में हुई है और मुठभेड़ में उसके पैर में लगी है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ईकोटेक-तीन थानाक्षेत्र की निर्माण विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की चार जुलाई को चाकू से हमला कर हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान लोहारली गांव की रहने वाली विवाहिता शबनम के रूप में हुई थी, जो पति शहाबुद्दीन से अलग अपने प्रेमी के साथ रह ही थी।

क्या बोल अधिकारी

अधिकारी ने बताया कि मृतका के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज पुलिस ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अवस्थी ने बताया कि (शनिवार) सुबह पुलिस को सूचना मिली की आरोपी मोटरसाइकिल से फरार होने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद चौगानपुर गोल चक्कर के पास पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि इसी बीच संदिग्ध एक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया और उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह रुकने के बजाए मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर आरोपी को घेर लिया, जिसके बाद उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें