गडकरी को मिली महाराष्ट्र चुनाव में अहम् भूमिका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान किसी भी समय हो सकता है। ऐसे में भाजपा की ओर से नितिन गडकरी एक अहम रोल निभाएंगे। नितिन गडकरी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोड शो और चुनाव प्रचार करेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, भाजपा अपनी रणनीति को रोज नई धार दे रही है। भारतीय जनता पार्टी ने निश्चय किया है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगभग 100 से ज्यादा प्रचार सभाएं और रोड शो करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इसके लिए निवेदन भी किया था, जिसे गडकरी ने मान लिया है। गडकरी ने कहा है कि चुनाव में बीजेपी को यश मिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए भगवान से कुछ मांगने की जरूरत नहीं है, भगवान हमारे ऊपर प्रसन्न हैं।

विदर्भ पर रहेंगी बीजेपी की निगाहें

दरअसल, नितिन गडकरी ने जिस तरीके से लोकसभा चुनाव के दौरान 95 सभाएं की थीं, उसी तर्ज पर वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी एवं महायुती को जीताने के लिए प्रचार सभाएं और रोड शो करेंगे। देशभर में नितिन गडकरी अपने काम के लिए जाने जाते हैं। साथ ही महाराष्ट्र में उनके चाहने वालों की एक बड़ी तादाद है। उनके भाषण देने का अंदाज भी लोगों को काफी प्रभावित करता है। नितिन गडकरी का प्रभाव महाराष्ट्र में तो है ही, लेकिन विदर्भ क्षेत्र में उनका प्रभाव काफी ज्यादा देखा जाता है। विदर्भ में 60 से ज्यादा सीटें आती हैं, ऐसे में बीजेपी का फोकस इन सीटों पर ज्यादा रहेगा। बीजेपी की कोशिश रहेगी कि विदर्भ से अधिकांश सीटों पर महायुती के तहत भारतीय जनता पार्टी ही चुनाव लड़े।

एक महीने तक प्रचार करेंगे गडकरी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लगभग एक महीने तक चुनाव प्रचार करेंगे। गडकरी देश के बड़े नेता हैं। वह पहले से जवाबदारी से काम करते रहे हैं। बावनकुले ने कहा कि गडकरी महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक बड़े कदावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। निश्चित तौर पर नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी को जीताने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। नितिन गडकरी पार्टी के लिए आदर्श हैं। उनका रहन-सहन गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाएं काफी महत्वपूर्ण रहेंगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें