पटना में अपराधियों ने अस्पताल में कैदी को इलाज के दौरान मारी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में अस्पताल में गोलीबारी।
पटना में जेल से अस्पताल लाए गए कैदी को इलाज के दौरान गोली मार दी गई है। 4 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, कुछ ही दूरी पर एक और हत्या हुई है।’

बिहार में एक के बाद एक हो रही अपराध की घटनाएं राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। विपक्षी दलों की ओर से सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है और पुलिस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजधानी पटना से एक और सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां जेल से अस्पताल लाए गए कैदी को इलाज के दौरान गोली मारी गई है। वहीं, शाहपुर थाना क्षेत्र में भी एक युवक की हत्या कर दी गई है। आइए जानते हैं इन घटनाओं के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए चंदन मिश्रा नामक कैदी को चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर गोली मार दी। कैदी को गोली लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ये घटना गुरुवार को सामने आई है।

अब तक पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

जानकारी के अनुसार, घायल चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर का रहने वाला है और वह बक्सर के केसरी हत्याकांड में नामजद आरोपी है। वह इस समय बेउर जेल में बंद था और इलाज के लिए पैरोल पर अस्पताल लाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वारदात को जिस तरह अंजाम दिया गया, उसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपी हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

 

 

इधर युवक को काटकर मार डाला

दूसरी तरफ राजधानी पटना से कुछ ही दूर शाहपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां हथियारबंद अपराधियों ने देर रात एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। लगातार हो रही अपराध की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें