केरल के पूर्व CM और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केरल के पूर्व CM और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता का निधन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता वी एस अच्युतानंद का निधन हो गया। उनकी उम्र 101 साल थी। वे काफी बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता अच्युतानंदन का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सीपीआई (एम) ने ये जानकारी दी है। माकपा के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन  लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।  101 वर्षीय अच्युतानंदन को 23 जून को घर पर संदिग्ध हृदयाघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जनवरी 2021 में प्रशासनिक सुधार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से वे तिरुवनंतपुरम में अपने बेटे या बेटी के घर पर रह रहे थे।

सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और माकपा नेता उनसे मिलने अस्पताल गए थे। मुख्यमंत्री के अलावा, वित्त मंत्री केएन बालगोपाल और राज्य सचिव समेत पार्टी के कई नेता सोमवार दोपहर अच्युतानंदन से मिलने अस्पताल गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है।

वीएस अच्युतानंदन कौन थे?

अच्युतानंदन केरल की राजनीति में एक कद्दावर हस्ती थे। अच्युतानंदन सात बार विधायक रहे और अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने 10 चुनाव लड़े। इन दस चुनावों में से उन्हें केवल तीन में हार का सामना करना पड़ा और सात बार उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की थी। वी.एस. अच्युतानंदन 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

सामाजिक न्याय और मज़दूरों के अधिकारों के लिए आजीवन अभियान चलाने वाले अच्युतानंदन उस समूह के अंतिम जीवित सदस्यों में से एक थे जिसने 1964 में अविभाजित कम्युनिस्ट पार्टी में विभाजन के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की स्थापना की थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें