बिहार में जमानत पर छूटे आरोपी की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमानत पर छूटे आरोपी की गोली मारकर हत्या।
चंदन मिश्रा की तरह ही बिहार में एक और हत्या का मामला सामने आया है। यहां समस्तीपुर में जमानत पर जेल से बाहर आए एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

राजधानी पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, उससे पहले ही ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां समस्तीपुर में जमानत से छूटे एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की और फिर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश के तौर पर भी देख रही है। मृतक की पहचान सुमित कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।

अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

दरअसल, पूरा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के पेठिया बाजार से सामने आया है। यहां जमानत पर जेल से बाहर आए हत्या के मामले में एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने आरोपी पर लगातार कई राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित कुमार उर्फ गुड्डू (22) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से फायरिंग करने वाले आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संजय कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। अज्ञात हमलावरों ने सुमित कुमार को गोली मार दी। हालांकि उसे पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के एक मामले में संदिग्ध सुमित कुमार हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे निजी रंजिश हो सकती है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें