योगी सरकार ने 12 PCS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में 12 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनकी लिस्ट सामने आई है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 12 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल रविवार को किए गए 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले के बाद हुआ है। नए 12 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन 12 पीसीएस अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर

जिन 12 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन अधिकारियों की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में अनूप कुमार, गरिमा सिंह और बृजेश कुमार त्रिपाठी का नाम शामिल है।

  1. अनूप कुमार, संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ
  2. यमुनाधर चौहान, अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा
  3. रामकेश सिंह, प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ
  4. बृजेश कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, लखनऊ
  5. श्रीमती गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), अमरोहा
  6. राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ
  7. दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), कासगंज
  8. राजेन्द्र बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट, इटावा
  9. अम्बरीश कुमार बिन्द, अपर आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ
  10. संदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), रामपुर
  11. रेशमा सहाय, उप जिलाधिकारी, कन्नौज
  12. रेणुका दीक्षित, उप जिलाधिकारी, इटावा

PCS ट्रांसफर अधिकारियों की लिस्ट

 

PCS ट्रांसफर अधिकारियों की लिस्ट

 

 

प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है उद्देश्य

यह ट्रांसफर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हैं। इन ट्रांसफर का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के ट्रांसफर नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी जैसे विभागों में केंद्रित हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool