‘गुरु की तो बात माननी चाहिए थी’, बबिता फोगाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने कहा था कि विनेश को 2028 ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहिए। इस पर बबीता फोगाट ने कहा, पापा विनेश के गुरु हैं। गुरु सही राह दिखाता है और अच्छी शिक्षा भी देता है।

पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर मंगलवार को बबीता फोगाट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बबीता फोगाट ने कहा कि यह विनेश का अपना निर्णय है, विनेश कुछ भी करें। सबकी अपनी-अपनी सोच है, हर किसी की अपनी विचारधारा है। राजनीति का मैदान हर किसी के लिए खुला हुआ है, कोई भी राजनीति कर सकता है।

विनेश के 2028 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के अच्छे चांस थे’

बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने कहा था कि विनेश को 2028 ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहिए। इस पर बबीता फोगाट ने कहा, “पापा विनेश के गुरु हैं। विनेश को अपने गुरु की बात माननी चाहिए थी। गुरु सही राह दिखाता है और अच्छी शिक्षा भी देता है। गुरु तो हमेशा चाहेगा कि उसका बच्चा अपने लक्ष्य तक जाए। कोई भी गुरु अपने बच्चे को मार्ग से भटकता हुआ नहीं देख सकता। अगर कोई बच्चा मार्ग से भटकता है तो उसको सही राह दिखाना गुरु का फर्ज है।” उन्होंने आगे कहा कि विनेश फोगाट ने जल्दबाजी में फैसला लिया। उनके 2028 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के अच्छे चांस थे।

टिकट न मिलने पर क्या बोलीं बबिता?

इस बार के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर बबीता फोगाट ने कहा, “टिकट नहीं मिलने की कोई टीस नहीं है। मैं भाजपा के कमल के फूल के लिए काम करती हूं। मैं मानती हूं कि कमल का फूल जिसको भी मिल जाए, हम उनके साथ लगकर काम करेंगे, मेहनत करेंगे और कमल के फूल को खिलाएंगे। मैं आज के जोश को देखकर कह सकती हूं कि हम चरखी दादरी विधानसभा सीट जीतने वाले हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत सोच समझकर चरखी दादरी से सुनील सांगवान को उम्मीदवार बनाया है। मैं पार्टी के इस फैसले के साथ खड़ी हूं। भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे बहुमत के साथ हरियाणा में फिर से सरकार बनेगी।

‘फोगाट परिवार में फूट डालने में कामयाब रहे भूपेंद्र हुड्डा’

भूपेंद्र हुड्डा पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “वह फोगाट परिवार में फूट डालने में कामयाब रहे। जनता उनको सबक सिखाएगी, वह सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस की नीति “फूट डालो, राज करो” की है। कांग्रेस के नेता हमेशा से ऐसा करते आए हैं। कांग्रेस ने देश तोड़ने से लेकर परिवार तोड़ने का काम किया है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार और देश को जोड़ने का काम करते हैं। भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ करती है।”

विनेश के फैसले से निराश हूं- महावीर

महावीर फोगाट ने कहा है कि स्वर्ण पदक मेरा सपना है, वह तो नहीं मिला लेकिन भारत के लोगों ने विनेश को बहुत प्यार दिया। लोगों को उससे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी जिस कारण लोगों को दुख हुआ। महावीर फोगाट ने कहा कि मुझे और सबको को उम्मीद थी कि इस बार नहीं लेकिन 2028 में विनेश स्वर्ण पदक लाएगी। महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश ने जो ये राजनीति में आने का फैसला लिया है, उससे मैं दुखी हूं। अगर वह यह फैसला 2028 ओलंपिक के बाद लेती तो बढ़िया होता।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें