10 से 41% तक टैरिफ के आदेश पर ट्रंप ने किया हस्ताक्षर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 से 41% तक टैरिफ के आदेश पर ट्रंप ने किया हस्ताक्षर।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान किया है। उन्होंने दर्जनों देशों पर 10% से 41% तक के नए टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जो 7 दिनों में लागू होंगे। भारत से आयात पर 25% टैरिफ और ताइवान दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों पर भी भारी टैरिफ लगाया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में भारत पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान किया है। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने दर्जनों देशों पर 10 प्रतिशत से लेकर 41 प्रतिशत तक के नए रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आने वाले 7 दिनों में ये नए टैरिफ सभी देशों पर लागू हो जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस एलान के बाद भारत पर भी इसका गहरा असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, भारत ने साफ कहा है कि राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। वहीं, 69 अन्य देशों पर भी ट्रंप ने भारी टैरिफ थोपा है। ताइवान पर 20 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप का ये फैसला वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

आज से लागू होंगी नई दरें

बता दें कि ट्रंप द्वारा लगाई गई टैरिफ की नई दरें आज यानी 1 अगस्त से लागू हो जाएंगी। जिस आदेश पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किए हैं, उसमें कहा गया है कि इस आदेश के बाद 7 दिनों के भीतर नई टैरिफ की दरें लागू हो जाएंगी। इसके अलावा बताया गया कि इस टैरिफ वाले आदेश में जिन देशों के नाम शामिल नहीं है, उन सभी पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें