पूर्वी लंदन में 30 वर्षीय एक ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक फोटो
लंदन में एक ब्रिटिश सिख युवक की हत्या किए जाने से हलचल मच गई है। शुरुआती जांच के अनुसार यह हत्या उसके जानने वाले एक युवक ने ही की है।

पूर्वी लंदन में 30 वर्षीय एक ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है। बीते सप्ताह इलफोर्ड क्षेत्र की फेलब्रिज रोड पर उसकी हत्या की गई। ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार इस हत्या में शामिल व्यक्ति और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हत्या की इस साजिश में 3 महिलाओं के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

हत्या का आरोपी अमरदीप गिरफ्तार

पुलिस को घटना की जानकारी 23 जुलाई को मिली थी। लंदन एम्बुलेंस सेवा ने एक आवासीय पते पर हुए झगड़े की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने देखा कि गुरमुख सिंह को चाकू से गंभीर रूप से घायल किया गया था। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया है। अब अमरदीप सिंह को हिरासत में रखते हुए उसकी अगली सुनवाई लंदन के प्रसिद्ध ओल्ड बेली कोर्ट में 5 जनवरी, 2026 को होगी।

3 महिलाएं भी आरोपी

पुलिस ने इस मामले से जुड़ी जांच के दौरान एक 29 वर्षीय पुरुष और तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि इन सभी को अक्टूबर तक के लिए जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अब भी जारी है और हत्या के कारणों को लेकर कई पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

सिख समुदायों में शोक

इस दुखद घटना ने लंदन के सिख समुदाय और स्थानीय समाज को झकझोर दिया है। पुलिस स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील कर रही है। ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके। गुरमुख सिंह की अचानक और हिंसक हत्या ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समुदाय को शोक में डुबो दिया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें