पहली बार एशिया कप में हिस्सा लेगी ये टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहली बार एशिया कप में हिस्सा लेगी ये टीम
एशिया कप 2025 में ओमान की पहली बार हिस्सा लेगी। टीम ने अपना पहला T20I मैच साल 2015 में खेला था और उसके बाद से अभी तक टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाई थी।

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है, लेकिन इसे न्यूट्रल वेन्यू यूएई में आयोजित किया जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमों के लिए यह तैयारी का बढ़िया मौका है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांग-कांग की टीमें शामिल हैं। ओमान की टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है।

ACC प्रीमियर कप में अच्छा करके एशिया कप 2025 के लिए किया था क्वालीफाई
ओमान क्रिकेट टीम पहली बार एशिया कप में हिस्सा लेगी। ओमान ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था। तब टीम ने बहरीन, कम्बोडिया, यूएई और कुवैत की टीम को शिकस्त दी थी। इसके बाद उसने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली थी। फिर उसने सेमीफाइनल में हांग कांग को 5 विकेट से शिकस्त दी और फाइनल का टिकट कटा लिया। भले ही फाइनल में उसे यूएई के खिलाफ 55 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा हो, लेकिन प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर होने की वजह से उसने एशिया कप 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया था।

ओमान क्रिकेट टीम ने अभी तक खेले 98 T20I मैच
ओमान क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल 98 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 44 में जीत दर्ज की है और 51 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच टाई रहे हैं और एक मुकाबले का कोई भी नतीजा नहीं निकला है। ओमान की टीम ने अपना पहला T20I मैच साल 2015 में खेला था।

भारत के ग्रुप में है टीम
ओमान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 के लिए ग्रुप-ए में जगह मिली है। इसमें उसका पहला मुकाबला 12 सितंबर को पाकिस्तानी टीम से होगा। इसके बाद 15 सितंबर को यूएई से और 16 सितंबर को भारतीय टीम से मैच होगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम के स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है और कप्तानी की जिम्मेदारी जतिंदर सिंह को मिली है।

एशिया कप 2025 के लिए ओमान की टीम:
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें