जदयू की मीना द्विवेदी जन सुराज में शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशांत किशोर ने पीला गमछा ओढ़ाकर मीना द्विवेदी का पार्टी में स्वागत किया

मीना द्विवेदी ने जेडीयू के जिला एवम प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की और पार्टी को अपना समर्थन दिया।

पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा से तीन बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज जन सुराज पार्टी में शामिल हो गई। आज उन्होंने जेडीयू के जिला एवम प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की और पार्टी को अपना समर्थन दिया। प्रशांत किशोर ने सभी को जन सुराज की सदस्यता दिलाई और पीला गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।

बता दें कि हाल ही में गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक मीना द्विवेदी ने जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि लगातार उपेक्षा और समर्थकों की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया था।

meena dwivedi jan suraaj party
जदयू की मीना द्विवेदी जन सुराज में शामिल

राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं मीना द्विवेदी

मीना द्विवेदी पूर्वी चंपारण जिले के एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। साल 1995 में उनके देवर देवेंद्र नाथ दुबे समता पार्टी से विधायक बने थे। साल 1998 के उपचुनाव में उनके पति भूपेंद्र नाथ दुबे विधायक बने। फिर साल 2005 के फरवरी और नवंबर व 2010 में हुए विधानसभा चुनावों में मीना द्विवेदी खुद जदयू से विधायक बनीं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें