पालघर: रसायन फैक्टरी में विस्फोट, एक श्रमिक की मौत, चार घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

केमिकल फैक्ट्री में धातु और एसिड को मिलाया जा रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस समय पांच लोग मौके पर मौजूद थे। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में रासायन फैक्टरी में विस्फोट से एक श्रमिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे ‘लिम्बानी साल्ट इंडस्ट्रीज’ में हुआ। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि धातु और एसिड को मिश्रित किए जाने के वक्त पांच श्रमिक मौके पर मौजूद थे और इसी दौरान विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें