पीएम मोदी ने दिल्ली के सीआर पार्क में देवी की अराधना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी ने दिल्ली के सीआर पार्क में देवी की अराधना की

दुर्गा अष्टमी के अवसर पर वह सीआर पार्क में पहुंचे थे। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को साउथ दिल्ली के सी आर पार्क इलाके में पहुंचे। यहां महा अष्टमी के अवसर पर उन्होंने सी आर पार्क स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने मंत्रोच्चार के बीच देवी की अराधना भी की। पीएम मोदी ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित काली बाड़ी में आरती भी की। उन्होंने पारंपरिक बंगाली संस्कृति के अनुसार आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।

पीएम ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

कार्यक्रम के बाद मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दुर्गा पूजा समारोह समाज में एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘आज महाअष्टमी के पावन अवसर पर, मैं दुर्गा पूजा समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली के चित्तरंजन पार्क गया। चित्तरंजन पार्क बंगाली संस्कृति से अपने गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। यह समारोह वास्तव में हमारे समाज में एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की भावना को दर्शाता है। मैंने सभी की खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना की।’’

 

 

बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें कि मोदी के दौरे को देखते हुए साउथ दिल्ली के इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहीं इस दौरान कई मार्गों को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए कई मार्गों पर आवाजाही को रोक दिया था। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों को शुरू किया गया था। इस दौरान साइथ दिल्ली के कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें