ब्रिटेन में यहूदियों के धर्मस्थल के बाहर आतंकी हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रिटेन में यहूदियों के धर्मस्थल के बाहर आतंकी हमला

ब्रिटेन के सिनेगॉग के पास यहूदियों के धर्मस्थल क्रंप्सॉल में बुधवार को आतंकी हमला हो गया। हमलावर ने चाकू मारकर 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबिक 3 लोग घायल हो गए।

ब्रिटेन के सिनेगॉग के पास क्रंप्सॉल में बुधवार को हुए एक आतंकी हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। ब्रिटेन पुलिस ने जांच के बाद इस हमले को आतंकी हमला करार दिया है। यह हमला मैनचेस्टर में एक यहूदी धर्मस्थल के बाहर हुआ, जहां चाकू और कार से हमला किया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध को गोली मार दी गई। यह हमला यहूदी धर्मस्थल के बाहर हुआ।

यहूदी धर्मस्थल को बनाया गया निशाना

हमलावर ने जानबूझकर यहूदी धर्मस्थल के बाहर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना मैनचेस्टर शहर के उत्तर में सिनेगॉग के पास क्रंप्सॉल में हुई। यह यहूदियों का धर्मस्थल है। पुलिस को सुबह 9:31 बजे हीटन पार्क हिब्रू कांग्रेगेशन सिनेगॉग, मिडलटन रोड, क्रंप्सॉल में एक सदस्य द्वारा कॉल किया गया। कॉलर ने बताया कि उन्होंने एक कार को सार्वजनिक स्थल पर लोगों की ओर बढ़ते हुए देखा और एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने की सूचना दी। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (GMP) ने 9:37 बजे PLATO और एक प्रमुख घटना घटने की जानकारी दी। पुलिस के सशस्त्र अधिकारियों ने 9:38 बजे गोली चलाई। इसमें एक व्यक्ति को गोली मारी गई, जो संदिग्ध माना जा रहा है।

 

घायलों का चल रहा इलाज

एंबुलेंस कर्मचारी 9:41 बजे घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सार्वजनिक सदस्यों को उपचार दे रहे हैं। वर्तमान में चार लोग वाहन और चाकू से हुए घावों के कारण घायल हुए हैं। सभी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस क्षेत्र में आने से बचें। पुलिस घटना से निपट रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें