मेलानिया ट्रंप के डिजिटल अवतार ने मचाया तहलका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेलानिया ट्रंप का डिजिटल अवतार

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपना एक डिजिटल अवतार वाला वीडियो शेयर किया है। उनके इस AI जनरेटेड वीडियो ने सोशलमीडिया पर हलचल पैदा कर दी है।

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के डिजिटल अवतार ने सोशलमीडिया पर तहलका मचा दिया है। मेलानिया ने हाल ही में अपना एक AI-जनरेटेड वीडियो साझा किया है, जिससे सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। यह क्लिप पहले @TrueMELANIAmeme नामक आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट की गई थी। बाद में इसे मेलानिया ने खुद अपने एक्स हैंडल से रीपोस्ट किया। ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रंप परिवार की डिजिटल रणनीति में एक नए चरण की शुरुआत को दर्शाता है।

ट्रंप भी करते हैं एआई पोस्ट

यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी कई AI आधारित पोस्ट और वीडियो पोस्ट की जा रही है। इससे जाहिर होता है कि किस तरह तकनीक और राजनीति आज की संचार शैली में गहराई से जुड़ते जा रहे हैं।

मेलानिया ने लिखा, “इनटू द फ्यूचर” वीडियो

मेलानिया ने अपने इस शॉर्ट वीडियो का शीर्षक Into The Future दिया है। इसमें मेलानिया ट्रंप का एक डिजिटल अवतार पिक्सल्स से उभरता हुआ दिखाई देता है। वह पलकें झपकाती हैं और फिर ट्रंप टॉवर के आलीशान इंटीरियर में दिखाई देती हैं। वीडियो में वह गहरे रंग की औपचारिक पोशाक में हैं, उनके विशिष्ट हाइलाइटेड हेयरस्टाइल इसमें चार चांद लगा रहे हैं। वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में इसे लगभग 13 लाख बार देखा जा चुका था।

क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ाव

निगरानी करने वालों ने जल्दी ही नोट किया कि यह मीम मेलानिया ट्रंप की क्रिप्टोकरेंसी “$MELANIA”से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य तकनीक, फैशन और राजनीति को मिलाकर उनका ब्रांड बनाना है। उपयोगकर्ताओं ने इस पर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह भविष्य जैसा महसूस होता है, लेकिन थोड़ा अजीब भी-जैसे राजनीति अब वीडियो गेम बन रही हो।” एक अन्य ने कहा, “सच कहूं तो यह कूल लग रहा है, और मेलानिया की हमेशा से एक शालीन छवि रही है, यह वीडियो उसी से मेल खाता है।” एक यूजर ने टिप्पणी की, “AI वर्जन कुछ ज़्यादा ही परफेक्ट लग रहा है।” एक और ने लिखा, “यह रोचक है लेकिन थोड़ा भ्रमित करने वाला भी-मैं समझ नहीं पा रहा कि इसका मकसद क्या है।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें