जर्मनी के म्यूनिच हवाई अड्डे पर उड़ते संदिग्ध ड्रोन ने मचाई खलबली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

म्युनिच एयरपोर्ट (फाइल फोटो )

जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन के चलते 17 फ्लाइटें उड़ान नहीं भर सकीं और कइयों को डायवर्ट करना पड़ा। यूक्रेन युद्ध के चलते संदिग्ध ड्रोन के रूसी होने का दावा किया जा रहा है।

जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार की रात दिखे एक संदिग्ध ड्रोन ने यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन में खलबली मचा दी। इस घटना के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की घटना के बाद यह कदम उठाया। यह यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के हवाई क्षेत्र में ड्रोन की मौजूदगी का नवीनतम मामला है। इसके चलते 17 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जबकि कई फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें