नितिन गडकरी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में अपार संभावनाए हैं। देश भर में एयरपोर्ट्स की संख्या 75 से बढ़कर 150 हो गई है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर पहुंचे। यहां नितिन गडकरी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया द्वारा नागर विमानन पर आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हवाई यातायात नियंत्रण सहित विमानन क्षेत्र में वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रौद्योगिकी और नियमों को उन्नत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विमानन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। गडकरी ने कहा कि देश में हवाई अड्डों की संख्या 75 से बढ़कर 150 हो गई है।

विमानन क्षेत्र में संभावनाएं

इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि 2014 में जब उनकी सरकार आई तो प्रधानमंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए हाईएस्ट प्रायरिटी दी। हमारे चार बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर जो बहुत इंपॉर्टेंट हैं वो हैं- वाटर, पावर, ट्रांसफोर्ट और कम्यूनिकेशन। ये चार चीजें अगर विकसित होंगी तो इससे रोजगार बढ़ेगा, गरीबी दूर होगी और आत्मनिर्भर भारत बनेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि विमानन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि देश में हवाई अड्डों की संख्या 75 से बढ़कर 150 हो गई है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हवाई यातायात नियंत्रकों की भूमिका महत्वपूर्ण 

नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर देश के केंद्र में स्थित है और संभवतः यह भारत में सम्पूर्ण हवाई यातायात नियंत्रण का केन्द्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि पुराने और अप्रचलित नियमों को समाप्त करने और सुरक्षा से समझौता किए बिना वैश्विक मानकों के अनुसार नए नियम लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नए नियमों से इस क्षेत्र में सुधार आएगा। नितिन गडकरी ने कहा कि विकसित भारत के सपने के लिए हवाई यातायात नियंत्रकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

एविएशन विभाग के अधिकारियों पर कसा तंज

एविएशन विभाग के अधिकारियों पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इन लोगों को जल्दी-जल्दी काम करने की आदत नहीं है, डिले बहुत होता है। एक दिन उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष को बुलाकर कहा कि, आप जिसको सी प्लेन कहते हैं, मैं उसको फ्लाइंग बोट कहता हूं। कानून बनाने का अधिकार तुम्हारा है तो मेरा भी है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें