उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

यूपी के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनकी लिस्ट भी सामने आई है। इसके मुताबिक यूपी में 82 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर किए गए हैं।

यूपी के पुलिस विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यूपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां 82 डिप्टी SP के ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की लिस्ट भी सामने आई है।

बड़े जिलों के अधिकारियों के भी हुए ट्रांसफर

जिन जिलों के डीएसपी बदले गए हैं, उसमें लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर अधिकारियों के ट्रांसफर की आधिकारिक वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस विभाग को और बेहतर करने के उद्देश्य से ये ट्रांसफर किए गए हैं।

सितंबर में हुए थे IPS अधिकारियों के ट्रांसफर

इससे पहले 17 सितंबर को यूपी में 7 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे।  इस दौरान IPS अधिकारी देव रंजन वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ बनाया गया था और डॉक्टर सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी बनाया गया था। अभिजीत कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद मेरठ, अतुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया था।

ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ और शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया था। इसके अलावा त्रिगुण बिसेन को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया था।

यूपी में 8 सितंबर को भी 28 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे। राज्य में कानून व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।

जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था, उसमें राजीव सभरवाल, ए सतीश गणेश, के सत्यनारायण, मोदक राजेश डी राव, सुभाष चंद्र दुबे, अनीस अहमद अंसारी, देवरंजन वर्मा, मीनाक्षी कात्यायन, सर्वानंद सिंह यादव, पंकज कुमार पांडे, महेंद्र पाल सिंह, सुभम पटेल, मनोज कुमार अवस्थी, अशोक कुमार, चंद्रकांत मीना, रोहन झा, निहारिका शर्मा, संजीव कुमार वाजपेयी, अनिल कुमार, बृजेश कुमार गौतम, ओम प्रकाश सिंह, ओम प्रकार सिंह द्वितीय, अजीजुल हक, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार, संजय राय, आनंद कुमार, संजय कुमार द्वितीय शामिल थे।

पुलिस महकमे में कम अंतराल पर इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों का ट्रांसफर अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें