समझें बिहार की जातिगत समीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्या जातिगत समीकरण बनेगा जीत का आधार ?

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि बिहार में किस जाति की कितनी आबादी है और समझते हैं राज्य का पूरा समीकरण।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बाकी दोनों चुनाव आयुक्त ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया और बताया है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार में चुनाव के दौरान जातीय समीकरण हावी रहता है। आइए जानते हैं कि बिहार में किस जाति की कितनी आबादी है।

वर्ग के आधार पर आबादी

वर्ग आबादी
EBC 36.01%
OBC 27.13
दलित 19.65%
आदिवासी 1.68%
सामान्य 15.52

किस जाति की कितनी आबादी?

जाति आबादी
ब्राह्मण 3.65%
भूमिहार  2.87%
राजपूत 3.45%
यादव 14%
कुर्मी 2.87%
कोइरी  4.21%
पासवान 5.31%
रविदास 5.25%
मांझी 3.08%
निषाद 2.61%
तेली 2.81%
मुस्लिम 17%

कुल वोटर्स की संख्या?

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए मतदान होगा। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीट हैं। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। कुमार ने बताया कि 14 लाख मतदाता बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान कर सकेंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें