इंदौर की दवा फैक्ट्री पर लगा ताला!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी दवा इकाई के उत्पादन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। इस इकाई में 216 कमियां पायी गई थीं।

मध्य प्रदेश के इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी दवा इकाई के उत्पादन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त निरीक्षण में उत्पादन मानकों के सिलसिले में 216 से ज्यादा कमियां पाए जाने के बाद की गई है।

दवा उत्पादन में गंभीर चूक

सीएमएचओ हासानी ने बताया, “निरीक्षण के दौरान दवाओं के उत्पादन और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े मानकों में इस इकाई में 216 कमियां पाई गईं।” ये कमियां दवा की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन की ओर इशारा करती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन कमियों की गंभीरता को देखते हुए दवा इकाई में उत्पादन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, निजी कंपनी को इन कमियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत

एक अन्य खबर में, मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से 14 बच्चों की मौत के बाद कई राज्यों ने सोमवार को इसकी खपत और आपूर्ति को रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सरकार ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया और औषधि नियंत्रक का तबादला कर दिया। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महीने में 14 बच्चों की गुर्दे की खराबी के कारण हुई मौत की बात सामने आई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें