पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से मानी गलती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस के राष्ट्रपति पुतिन (बाएं) और अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अजरबैजान विमान दुर्घटना के लिए गलती मानी है। इस विमान दुर्घटना में मास्को डिफेंस एयर सिस्टम की गलती से 38 लोगों की मौत हो गई थी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को पहली बार अजरबैजान से गलती मानी है। पुतिन ने स्वीकार किया है कि दिसंबर 2024 में अज़रबैजानी विमान को मार गिराने की घटना में  रूस की वायु रक्षा प्रणाली जिम्मेदार  थी, जिसमें  38 लोगों की मौत  हो गई थी। रूसी राष्ट्रपति ने इसके लिए मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।

1 साल बाद पुतिन ने मानी गलती

पुतिन ने दुर्घटना के 1 साल बाद गलती मानी है। उन्होंने यह बयान  ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे  में अज़रबैजान के राष्ट्रपति  इल्हाम अलीयेव  के साथ बैठक के दौरान दिया। दोनों नेता  पूर्व सोवियत देशों के शिखर सम्मेलन  में भाग लेने के लिए वहां मौजूद थे। यह दुर्घटना  25 दिसंबर, 2024  को उस समय हुई थी, जब  अज़रबैजान एयरलाइंस  का एक यात्री विमान  बाकू से ग्रोज़नी (चेचन्या की राजधानी) जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान को रूसी वायु रक्षा प्रणाली की ओर से गलती से निशाना बनाया गया।

विमान में 67 लोग थे सवार

अज़रबैजानी अधिकारियों के अनुसार रूस ने जिस विमान को निशाना बनाया, उसमें कुल  67 लोग सवार  थे, जिनमें से  38 की मौत  हो गई। विमान हमले के बाद आपात लैंडिंग की कोशिश करते हुए  पश्चिमी कजाकिस्तान  में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुतिन ने इसे एक  “दुखद घटना”  करार देते हुए राष्ट्रपति अलीयेव से  माफी मांगी , लेकिन पहले की घटनाओं की तरह उन्होंने  सीधी जिम्मेदारी लेने से इनकार  कर दिया था। हालांकि अब उन्होंने इसे  रूस की वायु रक्षा की गलती  के रूप में स्वीकार किया है। इस बीच, राष्ट्रपति अलीयेव ने  मॉस्को पर इस हादसे को “दबाने की कोशिश” करने का आरोप  लगाया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें