कर्नाटक: 12 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक लोकायुक्त

सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त की टीम छापेमारी कर रही है। इन सभी सरकारी अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है। इनके संपत्तियों और बैंक डिटेल की जानकारी जुटाई जा रही है।

कर्नाटक में लोकायुक्त के अधिकारियों ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के भूमि अधिग्रहण प्रभाग के एक सर्वेक्षक सहित 12 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ राज्य भर में एक साथ छापे मारी गई है। ये छापे 12 अधिकारियों से जुड़े कई स्थानों पर मारे गए।

ज्योति मैरी और चंद्र कुमार के घर पर भी छापेमारी

लोकायुक्त  सूत्रों के अनुसार, छापेमारी सुबह से ही शुरू कर दी गई। जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई उनमें हासन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रथम श्रेणी सहायक ज्योति मैरी, कलबुर्गी में कृषि विभाग के सहायक निदेशक धूलप्पा, चित्रदुर्ग में कृषि विभाग के सहायक निदेशक चंद्र कुमार का नाम शामिल है।

सड़क परिवहन अधिकारी के यहां भी पहुंची टीम

इसके साथ ही लोकायुक्त की टीम ने उडुपी में परिवहन विभाग के सड़क परिवहन अधिकारी लक्ष्मीनारायण पी नायक, बेंगलुरु में मल्लासांद्रा मैटरनिटी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी मंजूनाथ जी और दावणगेरे में कर्नाटक ग्रामीण अवसंरचना विकास लिमिटेड (KRIDL) के सहायक कार्यकारी इंजीनियर जगदीश नाइक के ठिकानों पर छापेमारी की है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें