हरदीप पुरी ने लिया एक ऐतिहासिक फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदीप पुरी ने लिया एक ऐतिहासिक फैसला

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि दिल्ली से पटना साहिब तक जोड़ा साहिब को ‘चरण सुहावा, गुरु चरण यात्रा’ के रूप में ले जाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पिछले तीन सौ वर्षों से उनके पास सुरक्षित रखे गए गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के ‘जोड़ा साहिब’ को संगत के दर्शन हेतु तख्त श्री पटना साहिब में अर्पित करने का फैसला किया है।

‘चरण सुहावा यात्रा’ का विस्तृत कार्यक्रम

यह यात्रा 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर को तख्त श्री पटना साहिब में समाप्त होगी।

  • 22 अक्टूबर रात को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में विशेष कीर्तन समागम, संगत के दर्शन हेतु जोड़ा साहिब रखे जाएंगे।
  • 23 अक्टूबर ‘चरण सुहावा यात्रा’ गुरुद्वारा मोती बाग से शुरू होकर रात को फरीदाबाद पहुंचेगी।
  • 24 अक्टूबर फरीदाबाद से चलकर आगरा पहुंचेगी।
  • 25 अक्टूबर आगरा से चलकर बरेली पहुंचेगी।
  • 26 अक्टूबर बरेली से महंगापुर पहुंचेगी।
  • 27 अक्टूबर महंगापुर से लखनऊ पहुंचेगी।
  • 28 अक्टूबर लखनऊ से कानपुर पहुंचेगी।
  • 29 अक्टूबर कानपुर से प्रयागराज पहुंचेगी।
  • 30 अक्टूबर प्रयागराज से बनारस होते हुए सासाराम पहुंचेगी।
  • 31 अक्टूबर सासाराम से गुरुद्वारा गुरु का बाग पटना साहिब पहुंचेगी।
  • 1 नवंबर सुबह गुरु का बाग से चलकर तख्त पटना साहिब पहुंचकर यात्रा समाप्त होगी।

इस अवसर पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलो, तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, यात्रा के कॉर्डिनेटर जसबीर सिंह धाम सहित अनेक गणमान्य शख्सियतें और विभिन्न शहरों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें