कश्मीर के धार्मिक शिक्षण संस्थान में लगी भीषण आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कश्मीर के धार्मिक शिक्षण संस्थान में लगी भीषण आग

पुलवामा के रहमू इलाके में स्थित दार-उल-उलूम रूमा रेशी की इमारत में भीषण आग लग गई। घटना में किसी भी तरह का कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रहमू इलाके में स्थित दार-उल-उलूम रूमा रेशी की इमारत में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में शिक्षा संस्थान की संरचना का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

यह घटना आज सुबह करीब 8.0 बजे हुई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इमारत के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लाखों की संपत्ति का नुकसान

संस्थान के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दार-उल-उलूम के अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि इमारत में मौजूद सभी बच्चे और कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

शॉर्ट सर्किट से नुकसान दार-उल-उलूम के अध्यक्ष के अनुसार, आग लगने की वजह से संस्थान को लाखों रुपये की संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें