नीतीश कुमार आज से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज, पहले दिन ही धुआंधार जनसभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार आज से बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। आज मुजफ्फरपुर में वह एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों ही फेज के नामांकन की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद भी महागठबंधन के सहयोगी दलों में तकरार जारी है। 12 ऐसी सीटें हैं जिनमें कांग्रेस आरजेडी और वामदलों के बीच मुकाबला है। महागठबंधन में खींचतान के बीच आरजेडी ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के सीएम फेस तेजस्वी यादव वैशाली के राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तो मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने भी 15 कैंडिडेट्स का एलान कर दिया है। इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। नीतीश आज मुजफ्फरपुर में दो बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तो वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार में चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान किया है। JMM ने RJD और कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने काराकाट सीट से किया नामांकन

काराकाट सीट से पर्चा भरने के आखिरी दिन भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। नामांकन के बाद ज्योति ने करीब 30 किलोमीटर का रोड शो किया। ज्योति ने महिला वोटर्स के भरोसे जीत का दावा किया है।

महागठबंधन में 12 सीटों पर फंसा पेंच

बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों ही फेज के नामांकन की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद भी महागठबंधन के सहयोगी दलों में तकरार जारी है। 12 ऐसी सीट्स हैं जिनमें कांग्रेस आरजेडी और वामदलों के बीच मुकाबला है। महागठबंधन में खींचतान के बीच आरजेडी ने 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के सीएम फेस तेजस्वी यादव वैशाली के राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तो मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने भी 15 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है।

जहानाबाद में नामांकन के तुरंत बाद कैंडिडेट अरेस्ट

जहानाबाद में नामांकन के तुरंत बाद निर्दलीय प्रत्याशी मो. कलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। कलामुद्दीन फायरिंग के एक मामले में फरार चल रहा था। मामला नगर थाना के अनुमंडल कार्यालय परिसर का है जहां अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे कलामुद्दीन शहर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

सासाराम से RJD उम्मीदवार सत्येंद्र साह गिरफ्तार

2004 में झारखंड के गढ़वा में एक डकैती के मामले में सत्येंद्र साह के खिलाफ वारंट जारी किया था जिसके बाद झारखंड पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही थी। लेकिन सोमवार को जब भारी समर्थकों के साथ सत्येंद्र साह नामांकन के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। ऐतिहायतन पूरे इलाके में सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

नीतीश कुमार आज से भरेंगे चुनावी हुंकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। आज मुजफ्फरपुर में वह एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा मीनापुर विधानसभा में होगी। इसके लिए मीनापुर हाईस्कूल के खेल मैदान को स्थल के रूप में चुना गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें