सरकार ला रही सुपर ऍप , ऑनलाइन टिकट बुकिंग, पी एन आर चेक करना होगा आसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मौजूदा वक्त में ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC ऐप का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि बाकी रेलवे की सर्विस के लिए अलग ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार एक सुपर ऐप लेकर आ रही हैं, जिस पर सारी रेलवे सर्विस मिलेंगी।

केंद्र सरकार की तरफ से ट्रेन के सफर को आसान बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सरकार एक नया रेलवे सुपर ऐप लेकर आ रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि रेलवे की तरफ से एक नए सुपर ऐप पर काम किया जा रहा है। इस ऐप पर रेलवे की सभी सर्विस उपलब्ध रहेंगी। मौजूदा वक्त में ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि ट्रेन के स्टेट्स को ट्रैक करने से लेकर पीएनआर चेक करने के लिए अलग ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ट्रेन यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार नया सुपर ऐप लेकर आ रही है।

आ रहा नया सुपर ऐप

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से फिलहाल रेलवे के नए सुपर ऐप को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा माना जाता रहा है कि इस ऐप पर मोबाइल यूजर्स ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर पाएंगे। साथ ही ट्रेन के पीएनआर स्टेट्स को चेक कर पाएंगे। इसके अलावा ट्रेन के ऑनलाइन रनिंग स्टेट्स को चेक करने में आसानी होगी।

एक जगह मिलेंगी सारी रेलवे सर्विस

मंत्री ने बताया कि उनकी तरफ से ट्रेन के इंफ्रॉस्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार पिछले एक दशक से इंडियन रेलवे के अत्याधुनिक बनाने पर जोर दे रही है। साथ ही इसे डिजिटली पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर बना रही है। बता दें कि आज के वक्त में प्लेटफॉर्म से लेकर जनरल टिकट को ऑनलाइन मोड से खरीदा जा सकता है, जिसके लिए पहले तक लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। हालांकि रेलवे की सभी ऑनलाइन सर्विस अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, जिसको एक जगह पर लाने के लिए सरकार सुपर ऐप लेकर आ रही है।

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें