नागपुर में गणपति विसर्जन में बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागपुर में गणपति विसर्जन में बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के नागपुर में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां आतिशबाजी की वजह से कई महिलाएं झुलस गईं। वहीं घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागपुर जिले में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। यहां उमरेड इलाके में गुरुवार की रात गणपति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आतिशबाजी भी जारी थी। इस बीच आतिशबाजी की वजह से अचानक चिंगारी कई लोगों के ऊपर चली गई। वहीं आतिशबाजी में आठ से दस महिलाओं के झुलसने की जानकारी सामने आ रही है। भारी भीड़ की वजह से घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल झुलसी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भीड़ के बीच की गई आतिशबाजी

दरअसल, गुरुवार की शाम नागपुर के उमरेड इलाके में गणपति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला जा रहा था। इसी बीच किसी ने आतिशबाजी की। आतिशबाजी भीड़ के बीचो-बीच में कर दी गई, जिससे चिंगारी लोगों के ऊपर तक चली गई। इस हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में भागने की वजह से कई लोग घायल भी हो गई। बताया जा रहा है कि गणपति विसर्जन के दौरान आतिशबाजी के कारण आठ से दस महिलाएं झुलस गई हैं।

घटना का वीडियो आया सामने

वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहले लोगों को जुलूस में शामिल देखा जा सकता है, जहां ढोल-नगाड़े भी बज रहे हैं। वहीं इसी बीच अचानक से आतिशबाजी होती है और हर तरफ धुआं उठने लगता है। जुलूस में शामिल महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगते हैं। हालांकि घटना में आठ से दस महिलाओं के झुलसने की सूचना मिली है। आनन-फानन में घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें