UPI का स्वैग! तस्वीर हो रही वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPI का स्वैग! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पसंद आया ऑटो वाले स्टाइल, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल; भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है जो अभी काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है

आज के समय में आप सड़क पर चलते किसी भी शख्स को रोककर पूछेंगे कि वो अधिकतर पेमेंट कैसे करते हैं तो सामने से जवाब UPI ही होगा। UPI के आ जाने के बाद लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव हुआ है। अब लोगों को अपने साथ कैश लेकर घूमने की जरूरत नहीं होता है। सब्जी वाले से लेकर बड़े शोरूम तक, हर जगह डिजीटल पेमेंट लिया जाता है और लगभग हर कोई डिजीटल पेमेंट करना ही पसंद करता है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है जो भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पसंद आया है। उन्होंने खुद फोटो को शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अश्विनी वैष्णव ने जो तस्वीर शेयर की है वो एक ऑटो के अंदर की है। सवारी से जब किराया लेने का समय आता है ऑटो वाले ने सवारी को अपनी घड़ी दिखा दी। उस घड़ी में एक QR कोड नजर आता है जिसे स्कैन करके सवारी किराया भर सकता है। सवारी को यह तरीका पसंद आया और उसने फोटो क्लिक कर ली। इसके बाद से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘UPI का स्वैग, भुगतान बहुत आसान हो गया।’

इस खबर को लिखे जाने तक पोस्ट को 6 लाख  से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा जो सरकार ने कर दिखाया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कर्नाटक का है। तीसरे यूजर ने लिखा- यही है रियल डिजीटल इंडिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- व्यवस्था का स्वैग कहिए जनाब।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें