राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्तौड़गढ़ से सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पत्र लिखा है। इस पत्र में सीपी जोशी ने राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है। सांसद सीपी जोशी ने राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयानों को अपनी मांग का आधार बनाया है। आइए जानते हैं कि सांसद ने और क्या कुछ कहा है।

क्या बोले सीपी जोशी?

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला को लिखे गए पत्र में भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा है कि विदेश की धरती पर राहुल गांधी के बयान किसी भी तरह से एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के तौर पर सही नहीं हैं। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों से देश की आंतरिक स्थिरता और सीमाओं की सुरक्षा के अलावा अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि वे नेता विपक्ष के पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

नेता विपक्ष पद से इस्तीफे की मांग

सांसद सीपी जोशी ने अपने पत्र में कहा है कि राहुल गांधी के बयान राजनीतिक नहीं बल्कि विशुद्ध तौर पर देश विरोधी गतिविधियों के दायरे में आते हैं जो उनके आचरण को संदिग्ध बनाता है। इस तरह के आधारहीन और देश की छवि को धूमिल करने वाले बयानों को अभिव्यक्ति की आजादी के दायरे में नहीं देखा जा सकता, ऐसे में ये जरुरी हो जाता है कि राहुल को नेता विपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा देना चाहिए।

क्यों मचा है विवाद?

दरअसल, राहुल गांधी बीते दिनों अमेरिका व अन्य देशों की यात्रा पर गए थे। यहां भारत को लेकर उन्होंने कई बयान दिए थे जिसपर बवाल हुआ था। भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें