विधायक गोपाल मंडल ने जताई नाराज़गी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक गोपाल मंडल
‘मोदी-नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं, फिर 5 साल ढोलक बजाते रहिए’, JDU सांसद और BJP विधायक पर बरसे गोपाल मंडल; जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति भी जनता में आक्रोश है। अपनी पार्टी के सांसद अजय मंडल पर भी विधायक ने जमकर निशाना साधा।

हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बुधवार को अपनी ही पार्टी के सांसद और भाजपा के विधायक के खिलाफ जमकर हमला बोला। विधायक ने भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल की आलोचना करते हुए कहा कि जीतने के बाद सांसद कहीं नहीं जाते है। यह उनकी बीमारी और लाचारी है। वह सोचता है जनता भांड़ में जाए। उसको जनता से कोई मतलब नहीं है। पांच साल तक जनता ढोलक पीटते रहे। उस पर कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

नाव बाद क्षेत्र में दिखाई नहीं देते सांसद

गोपाल मंडल ने कहा कि पांच साल बाद अगले चुनाव में वह फिर से नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा और फिर 5 साल उसका दर्शन नहीं होगा। गोपाल मंडल ने कहा कि अजय मंडल जब विधानसभा का भी चुनाव लड़ते थे कहीं नहीं जाते थे। एक बार बैरिया में गए थे। लोगों ने उस पर ईंट-पत्थर बरसाया था। बस वहां से भाग गया था। इसके बाद हम सांसद से माफी मंगवाये थे। हम सामाजिक आदमी हैं।

सांसद को इलाके के लोग पहचानते तक नहींः मंडल

गोपाल मंडल ने कहा कि जेडीयू सांसद को इलाके के लोग नहीं पहचानते। चुनाव में लोग पूछते थे आप कौन हैं। वह पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव जीत गए। पिछले चुनाव में एक लाख वोट से जीते थे। इस बार हम गोपालपुर में 40 हजार वोट की बढ़त दिलवाए। इसी बढ़त से वह चुनाव जीत गए। अब जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। अब फिर से पांच साल के बाद वह जनता के बीच जाएगा। उसका जनता से कोई नाता नहीं है।

बीजेपी विधायक पर भी साधा निशाना

जेडीयू विधायक ने कहा कि बिहपुर के बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति भी जनता में आक्रोश है। विधायक शैलेंद्र के पास ही सिर्फ कलम है। क्या या हम लोग मूर्ख हैं।  हम ग्रेजुएट किये हैं। वो इसबार कलम में ही चला जायेगा। कलम का ही बन जायेगा। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र बैकवर्ड फॉरवर्ड की राजनीति करते हैं। बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल और सांसद अजय मंडल के बीच पिछले कई महीने से वार-पलटवार चल रहा है। गोपाल मंडल इससे पहले भी सांसद पर कई तरह के आरोप लगा चुके हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें