पाकिस्तान को बेचने पड़ गए अपने लड़ाकू विमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान आर्थिक तौर पर कंगाली की हालत में पहुंच गया है। मुल्क के हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। संकट में घिरे पाकिस्तान ने अजरबैजान को अपने लड़ाकू विमान बेचे हैं।

पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब है। जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। लोगों को रोजमर्रा की चीजें तक मयस्सर वहीं हैं। पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज का बोझ भी तेजी से बढ़ा है। हाल यह है कि पाकिस्तान IMF और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से लिए गए कर्ज को लौटाने की स्थिति में ही नहीं है। जेब में पैसा नहीं तो मुल्क चलेगा कैसे? पाकिस्तान के नेताओं की इस बात की कोई चिंता नहीं है। कुछ पता हो या ना हो पाकिस्तन के हक्मरान इतना जरूर जानते हैं कि पैसा कहां से लाया जा सकता है और अब इसकी बानगी भी देखने को मिली है। हालात यह हैं कि पाई-पाई के लिए तरस रहे पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमान बेचने शुरू कर दिए हैं। वैसे यह सिलसिला नया नहीं है, चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं।

कितने विमान खरीदे गए?

दरअसल, खबर यह है कि अजरबैजान ने कथित तौर पर 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे के तहत पाकिस्तान से मल्टीरोल जेएफ-17 ब्लॉक-3 लड़ाकू विमान खरीदे हैं। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि हाल ही में अजरबैजान को जेएफ-17 ब्लॉक-3 लड़ाकू विमान बेचने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ‘डान’ अखबार की खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि इस साल फरवरी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। अजरबैजान मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर का सौदा विमान, हथियार और प्रशिक्षण के लिए हुआ है। सौदे के तहत कितने विमान खरीदे गए है, यह स्पष्ट नहीं किया गया है।

‘अजरबैजान की वायुसेना के बेड़े में शामिल हुए विमान’

इससे पहले बुधवार को हैदर अलीयेव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव को औपचारिक रूप से विमान सौंपे जाने के बाद अजरबैजान के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा था, “इन जेट विमानों को पहले ही अजरबैजान की वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है।” इतना ही नहीं बाकू में अजरबैजान अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी 2024 के मौके पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति अलीयेव को विमानों के बारे में जानकारी भी दी गई थी।

यह भी जानें

राष्ट्रपति अलीयेव की जेएफ-17सी ब्लॉक-3 लड़ाकू विमान के अंदर बैठे हुए तस्वीर ली गई। विमान का निरीक्षण करने के अलावा, उन्होंने हवाई प्रदर्शन भी देखा, जिसमें लड़ाकू विमान की क्षमताओं प्रदर्शन किया गया। म्यांमार और नाइजीरिया के बाद अजरबैजान पाकिस्तान से जेएफ-17 लड़ाकू विमान खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है। लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इराक भी पाकिस्तान से जेएफ-17 खरीदने पर विचार कर रहा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें