छठ पर बिहार के लिए “वन्दे भारत ” ट्रेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वन्दे भारत
दीपावली और छठ पर दिल्ली से बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे; सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें दिल्ली से पटना, दिल्ली से दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर के लिए चलाई जाएंगी।

दीपावली और छठ के अवसर पर दिल्ली से बिहार जानेवाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे दिल्ली से बिहार के लिए 20 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाएगी। पहली बार फेस्टीव सीजन में वंदे भारत ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली से पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गोरखपुर के लिए चलाई जाएंगी।

वहीं यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस बार फेस्टिव सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा और दीवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच का प्रावधान किया गया है। अभी तक साल 2024-25 में 5,975 ट्रेनें नोटिफाई की गई हैं। इस बार फेस्टिव सिजन में 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी।

पिछले साल 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलाई गई थी। पिछले साल के तुलना में इस साल एक हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएगी। रेलवे ने सभी जोन को दीपावली और छठ में स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए लिस्ट जारी किया। सबसे ज्यादा नॉर्दन रेलवे से 130 ट्रेनें चलाई जाएंगी। एससीआर जोन से 104 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ईसीआर जोन से 99 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस तरह से रेलवे ने सभी जोन से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें