“बाबुओं के चंगुल में हैं नीतीश कुमार,” प्रशांत किशोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशांत किशोर और नितीश कुमार
प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी की भी जमकर आलोचना की है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनते ही शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा।

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर चार ‘रिटायर्ड नौकरशाहों’ के माध्यम अपनी सरकार चलाने का आरोप लगाया।

तीन S के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी जनसुराज

प्रशांत किशोर ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी गठित करने के पहले जेडीयू अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है। प्रशांत कुमार ने यह भी दावा किया कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव ‘तीन S’ यानी ‘शराब’, ‘सर्वे’ (भूमि) और ‘स्मार्ट मीटर’ के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

नीतीश सरकार की ताबूत में प्रशांत लगाएंगे अंतिम कील!

प्रशांत किशोर ने कहा कि ये मुद्दे ‘मौजूदा शासन के ताबूत में अंतिम कील’ साबित होंगे। किशोर ने आरोप लगाया, ‘नीतीश कुमार सरकार चार रिटायर्ड नौकरशाहों द्वारा चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री इन बाबुओं के चंगुल में हैं। न तो कुमार और न ही ये नौकरशाह लोगों की समस्याओं से अवगत हैं।’

नीतीश ने खो दी नैतिकता- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘नीतीश कुमार अब बदल गए हैं। उन्होंने अपनी नैतिकता खो दी है और वह केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाए रखने में रुचि रखते हैं।’

1 घंटे के अंदर खत्म कर दी जाएगी शराबबंदी

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी ‘जन सुराज’ पहल दो अक्टूबर को एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगी। किशोर ने कहा, ‘जब हम 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में सरकार बनाएंगे, तो हम एक घंटे के भीतर शराबबंदी खत्म कर देंगे।’

शराबबंदी कानून पूरी तरह फर्जी

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘शराबबंदी सिर्फ कागजों में है। जमीनी हकीकत यह है कि शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है, लेकिन ‘होम डिलीवरी’ धड़ल्ले से चल रही है।’ किशोर ने कहा कि जन सुराज शुरू से ही शराबबंदी के खिलाफ रहा है, क्योंकि राज्य में मौजूदा शराबबंदी कानून फर्जी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें