सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में हुए भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुपरस्टार रजनीकांत
फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। चेन्नई पुलिस ने रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है।

फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चेन्नई पुलिस ने ये जानकारी दी है।

हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. खबरों के मुताबिक, 73 साल के रजनीकांत को मंगलवार को एक खास प्रोसेस से गुजरना पड़ सकता है. हालांकि, अभी तक उनके परिवार या अस्पताल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

वहीं, चेन्नई पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रजनीकांत को पेट में तेज दर्द होने के चलते चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हेल्थ को लेकर उनकी पत्नी लता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घबराने की बात नहीं है. सब कुछ ठीक है. बता दें कि रजनीकांत की हेल्थ पिछले कुछ सालों में कई बार बिगड़ी है. 2016 में उनका अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

देर रात अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत

हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद रजनीकांत के फैंस की चिंता थोड़ी बढ़ गई है और वो जल्द से जल्द उनके ठीक होकर घर लौटने की प्रर्थना कर रहे हैं. रजनीकांत की गिनती भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में होती है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और किरदारों से अपनी शानदार पहचान बनाई है और ये मुकाम हासिल किया है. रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 49 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और अपने इतने लंबे करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है.

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें