
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी है। तीसरे चरण में 40 सीटों पर 415 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीसरे चरण का चुनाव ही तय करेगा कि जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार बनेगी। इस चरण में करीब करीब 39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी है। तीसरे चरण के लिए राज्य की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले दो चरण में 50 सीटों पर मतदान हो चुका है। मंगलवार को जिन 40 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें 24 सीटें जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग की 16 सीटे हैं। दोपहर 1 बजे तक 44.08% मतदान हुआ है।
पोलिंग बूथ के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। पाकिस्तान बॉर्डर के पास वाली सीटों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। तीसरे चरण के लिए जम्मू संभाग के चार जिलों जम्मू, सांबा, ऊधमपुर और कठुआ और कश्मीर के तीन जिलों बांडीपोरा, बारामुला और कुपवाड़ा जिले की 16 सीटों पर मतदान हो रहा है।
आज के वोटिंग की कुछ हाइलाइट्स :
- पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए जश्न मन रहे हैं।
- 91 वर्षीय दिव्यांग मतदाता बाबू राम गुप्ता ने उधमपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बीडीओ कार्यालय उधमपुर में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

- बसोहली के महानपुर के मतदान केंद्र नंबर 71 में मतदान करने के बाद ट्रांसजेंडर महंत रजनी वाला हाथ में लगे स्याही दिखाती।

Author: Red Max Media
Post Views: 16








