गोली लगने के बाद गोविंदा का पहला रिएक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंदा

 

गोली लगने के बाद एक्टर गोविंदा का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। उन्होंने अस्पताल से अपना एक ऑडियो मैसेज फैंस के लिए जारी किया है। उन्होंने अपनी हालत की जानकारी दी है।

बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा को आज सुबह 5 बजे के करीब गोली लग गई थी। बताया गया कि ये गोली किसी और ने नहीं मारी थी बल्कि उनकी लाइसेंसी बंदूक से ये गोली उन्हें गलती से लगी। बंदूक अचानक गिरने से उनके पैर में गोली लगी, जिसके चलते काफी खून बह गया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये हादसा तब हुआ जब एक्टर सुबह कोलकाता जाने के लिए घर से निकल रहे थे। फिलहाल गोविंदा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ऑपरेशन कर के गोली निकाल दी गई है। अब एक्टर का बयान भी सामने आ गया है।

गोविंदा ने जारी किया बयान

गोविंदा ने लड़खड़ाती आवाज में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा, आप लोगों के आशीर्वाद, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा की वजह से ठीक हूं, गोली लगी थी पर अब निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर का, आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सब लोगों की प्रार्थना के लिए धन्यवाद। प्रणाम।’

दर्द में हैं गोविंदा

ये ऑडियो सुनकर आप समझ गए होंगे कि गोविंदा अभी काफी दर्द में हैं। उनकी आवाज में उनकी पीड़ा साफ झलक रही हैं। ऐसे वक्त में उनके लिए प्रार्थना करने वाले फैंस के लिए उन्होंने शुक्रिया अदा किया है। गोविंदा के पास अस्पताल में उनकी बेटी टीना मौजूद हैं। फिलहाल गोली निकाले जाने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस ने गोविंदा की बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। बता दें, एक्टर का इलाज अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में जारी है।

कमाल के एक्टर हैं गोविंदा

एक्टर से नेता बने गोविंदा ने कई फिल्मों में अपने प्रभावी रोल्स से फैंस का दिल जीता है। गोविंदा को उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्ट्रीट स्टाइल डांसिंग के लिए जाना जाता है। गोविंदा का स्टाइल बाकी एक्टर्स से काफी अलग रहा है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सफल फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। बैक टू बैक हिट फिल्में देने वाले गोविंदा ने ‘कुली नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘स्वर्ग’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘राजा बाबू’, ‘राजाजी’, ‘पार्टनर’ जैसी सुपरहिट दी हैं। कई सालों से एक्टर फिल्मों से दूर हैं और अब राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने हाल में ही शिवसेना ज्वाइन की है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें