
प्रशांत किशोर आज अपनी पार्टी जन सुराज का औपचारिक ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम बताया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जनता बदलाव चाहती है और वे भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। पटना में आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की गई है।
जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज अपनी पार्टी का आधिकारिक रूप से ऐलान करने वाले हैं। इसी के साथ ये भी साफ हो जाएगा कि क्या प्रशांत किशोर अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे! या मोहनदास करमचंद गांधी की तरह किंग मेकर बनकर पर्दे के पीछे से सरकार चलाएंगे। ऐसा नहीं है कि भारत के राजनीतिक इतिहास में पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का ये गांधी वाला उदाहरण एकलौता है। बिहार के अलावा अन्य राज्यों और केंद्र में भी इसके कई उदाहरण हैं। गांधी जयंती के मौके पर आज यानी 2 अक्टूबर के दिन प्रशांत किशोर अपने जन सुराज के राजनीतिक दल के रूप में औपचारिक ऐलान करेंगे। इसके लिए पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में पूरी तैयारी कर ली गई है। लाखों की संख्या में लोगों के शामिल होने का इंतजाम किया गया है। राजधानी पटना को जन सुराज के पोस्टर-बैनर से पाट दिया गया है।
शहर में लोगों के खाने पीने, आने जाने और और वेटनेरी मैदान पहुँचाने के लिए हज़ारो बस, कारों एंड मोटरसाइकिल आदि की जबरदस्त व्यवस्था की गयी है। लोग अब धीरे धीरे पहुँचाना भी शुरू कर दिए हैं।
नीतीश का साथ देने के लिए BJP को जनता माफ नहीं करेगी: पीके
इधर, अपनी पार्टी के ऑपचारिक ऐलान से पहले प्रशांत किशोर ने एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान को राजनीतिक तौर पर काफी तीखा और गंभीर माना जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम होने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करने के लिए बिहार में भारतीय जनता पार्टी का वही हश्र होगा, जो लालू प्रसाद को ‘जंगल राज’ लागू करने में मदद के लिए कांग्रेस का हुआ था। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है।









