प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान को दिया झटका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चिराग पासवान और प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू विनीता विजय ने लोजपा (रामविलास) छोड़ दिया और जन सुराज में शामिल हो गईं। यह लोजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विनीता विजय भाजपा से लोजपा में शामिल हुई थीं लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं। जन सुराज में शामिल होने से विधानसभा चुनाव में नई दिलचस्पी पैदा हुई है।

पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू विनीता विजय ने लोजपा (रामविलास) छोड़ दिया है। वह मंगलवार को पटना में जन सुराज में शामिल हो गईं। लोजपा के लिए यह झटका माना जा रहा है। वहीं इससे जिले में विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है।

विदित हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही वह भाजपा को छोड़कर लोजपा (रामविलास) में शामिल हुई थीं। वह वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रही थीं, मगर टिकट नहीं मिलने से पार्टी से नाराज चल रही थीं।

जिले के कद्दावर परिवार की बहू होने के साथ रघुनाथ पांडेय की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए माना जा रहा था कि वह नया विकल्प चुनेंगी। दो अक्टूबर को प्रशांत किशोर पार्टी की घोषणा करेंगे। इससे पहले वह जन सुराज में शामिल हो गईं।

विनिता विजय जनवरी में ही चिराग पासवान के साथ आई थीं, अब छोड़ा साथ

बता दें कि विनिता विजय (Vinita Vijay) जनवरी के महीने में कांग्रेस से एलजेपीआर में आई थीं । वह पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बहू हैं। विनिता पांडेय 2009 में लोकसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाया था। 2010 में उन्हें कांग्रेस ने बिहार महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इन्हें 2015 में कांग्रेस ने पार्टी की जमीन हड़पने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें