बिहार में अपराध और अपराधी हो रहे बेकाबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आर जे डी नेता पंकज यादव
बिहार के मुंगेर जिले में आरजेडी नेता पंकज यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली उस समय मारी गई जब वह रोज की तरह हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपराधियों ने पंकज यादव को तीन गोली मारी। इनमें से एक गोली उनके सीने में लगी है। इलाज के लिए उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने आरजेडी नेता पर तीन गोली चलाई जिसमें से एक उनको छू कर निकली तो दूसरी उनके सीने में जा लगी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। वहीं मैदान में उनके साथ टहल रहे अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनके सीने से गोली निकाल दी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

डीएमपी ने दी ये जानकारी

सूचने मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना को ले कुछ लोगों का नाम सामने आया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों में एक मिट्ठू यादव का भी नाम सामने आया है जो अपराधी सावन यादव का बहनोई है। वहीं राजद नेताओं ने इस घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

परिजनों ने बताया किसने मारी गोली

घायल के पिता और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह जब पंकज मॉर्निंग वॉकिंग कर रहे थे तो दो बाइक सवार जिसमें एक मिट्ठू यादव और नमन यादव ने पंकज यादव को निशाना बना तीन गोली चलाई और जब शोर हुआ तो फायरिंग करते वह भाग निकले। मिट्ठू यादव के अन्य साथी पहले से रेकी कर रहे थे। साथ ही बताया कि मिट्ठू यादव कल भी उसके घर आया था और किसी केस में पंकज यादव से पुलिस ने पैरवी करने को कह रहा था जिसे पंकज ने मना कर दिया था। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें