सीएम योगी ने लांच किया महाकुंभ का लोगो, वेबसाइट और एप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ की तैयारी
कुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ का लोगो वेबसाइट और एप लॉन्च किया। लोगो में कुंभ का प्रतीक कलश है जिसमें ॐ लिखा है। पीछे संगम का दृश्य है। साथ ही नगर कोतवाल बड़े हनुमान जी का चित्र और मंदिर है। वेबसाइट और एप में कई विशेषताएं हैं जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुंभ मेला की यात्रा में मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण किया साथ ही वेबसाइट और एप को भी लांच किया। लोगो में कुंभ का प्रतीक कलश है जिसमें ॐ लिखा है। पीछे संगम का दृश्य है। साथ ही नगर कोतवाल बड़े हनुमान जी का चित्र और मंदिर है।

सीएम ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूदगी में अनावरण के साथ ही अधिकारियों के साथ महाकुंभ की तैयारी की समीक्षा बैठक भी शुरू कर दी।

वेबसाइट और एप की कई विशेषताएं हैं। महाकुंभ 2025 के लोगो का उपयोग महाकुंभ की वेबसाइट और एप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में किया जाएगा। वेबसाइट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वायु, रेल एवं सड़क से महाकुंभ पहुंचने में मार्ग दर्शक का कार्य करेगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें