पंजाब पुलिस ने सुलझाया भोगपुर मर्डर केस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरामद हथियार

पुलिस ने पांच हथियार बरामद किए हैं। इन हथियारों की सप्लाई बिहार से हुई थी। सप्लाई करने वाले आरोपी को भी मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भोगपुर मर्डर केस को सुलझा लिया है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पांच हथियार बरामद किए हैं। इन हथियारों की सप्लाई बिहार से हुई थी। सप्लाई करने वाले आरोपी को भी मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अवैध हथियार नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी पंजाब ने जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आगे-पीछे की कड़ी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए भोगपुर हत्याकांड का खुलासा किया है और मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। पांच हथियार बरामद किए गए हैं और मुजफ्फरपुर, बिहार से मुख्य आपूर्तिकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। संगठित अपराध और अवैध हथियार नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

क्या है मामला?

पिछले महीने जालंधर के भोगपुर के पास जसपाल सिंह उर्फ शालू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं। इस मामले में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। हाल ही में गिरफ्तार हुआ व्यक्ति इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

सिर में मारी थी गोलियां

आरोपियों ने पहले जसपाल को बाइक से नीचे गिराया था। इसके बाद उसके सिर पर गोलियां मारी थीं। जसपाल के भाई ने आरोप लगाया था कि हत्या से पहले उसके भाई के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। जसपाल भोगपुर का ही रहने वाला था। मोगा रेलवे फाटक के पास उसकी हत्या हुई थी। पुलिस जल्द ही मुख्य आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लेने की कोशिश करेगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें