अवैध भारतियों को अमेरिका ने वापस भेजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक फोटो

अमेरिका ने अपने देश में अवैध रूप से रह रहे दर्जनों भारतीयों को भारत सरकार का सहयोग मिलने के बाद वापस भेज दिया है। इन सभी को स्वदेश भेजने के लिए अमेरिका ने विशेष विमान की व्यवस्था की थी।

अमेरिका ने देश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस भेज दिया है। अमेरिका ने इसके लिए भारत सरकार से सहयोग लिया। इसके बाद किराये पर लिये गए एक विशेष विमान के जरिये सभी अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया। विभाग ने शुक्रवार को बताया कि यह विमान 22 अक्टूबर को भारत भेजा गया ।

कार्यवाहक गृह सुरक्षा उप मंत्री क्रिस्टी ए.कैनेगैलो ने कहा, ‘‘जिन भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी आधार नहीं है, उन्हें तुरंत वापस भेजा जा सकता है। बयान में कहा गया है कि गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) अमेरिकी आव्रजन कानूनों को लागू करना जारी रखेगा तथा अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा तथा वैध मार्गों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा।

2024 में अमेरिका ने भेजे 1 लाख 60 हजार प्रवासी

अमेरिकी गृह विभाग की ओर से कहा गया है कि डीएचएस ने वित्त वर्ष 2024 में 1,60,000 से अधिक व्यक्तियों को वापस भेजा तथा भारत सहित 145 से अधिक देशों के लिए 495 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रत्यर्पण उड़ानें संचालित कीं। डीएचएस ने पिछले वर्ष दुनिया भर के कई देशों से लोगों को निकाला है जिनमें कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, मिस्र, मॉरिटानिया, सेनेगल, उज्बेकिस्तान, चीन और भारत शामिल हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें